DESH KI AAWAJ

भारत विकास परिषद के दो दिवसीय रक्तदान शिविर में पहले दिन हुआ 50 यूनिट रक्त संग्रहित

भारत विकास परिषद के दो दिवसीय रक्तदान शिविर में पहले दिन हुआ 50 यूनिट रक्त संग्रहित
-नियामत जमाला-
भादरा, 31 अक्टूबर / क्षेत्र में बढ़ते डेंगू के प्रकोप से मरीजों की जान बचाने के लिए काम मे आने वाली प्लेट्लेट्स की आ रही भारी कमी की पूर्ति करने के लिए ब्लड डोनेशन के महत्व को ध्यान में रखते हुए भारत विकास परिषद की भादरा शाखा द्वारा रविवार को विवेकानंद अस्पताल की ब्लड इकाई में आपातकालीन दो दिवसीय रक्तदान कैम्प लगाया गया। इस कैम्प का आयोजन सोमवार को भी होगा।पहले दिन कैम्प के शुभारंभ के बाद प्रथम रक्तदाता सिद्धार्थ झोरड़ रहे व प्रथम कपल रक्तदाता कन्हैया लाल स्वामी व श्रीमती मंजू देवी स्वामी थे। पहले दिन 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कालूराम गोस्वामी,सरंक्षक शशिकांत शर्मा,कोषाध्यक्ष बिजय चौबे, सीए ललित बडवे वाला,स्वास्थ्य प्रकल्प प्रभारी डा. धन्नाराम व पवन शर्मा आदि मौजूद थे।
फोटो _रक्तदान करते रक्तदाता

admin
Author: admin