DESH KI AAWAJ

राजकीय आयुर्वेद औषधालय में धनवन्तरी सप्ताह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पिलाया काढा

राजकीय आयुर्वेद औषधालय में धनवन्तरी सप्ताह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पिलाया काढा
-नियामत जमाला –
भादरा, 31 अक्टूबर /स्थानीय राजकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा आयोजित किए जा रहे धनवन्तरी सप्ताह में रविवार को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढा पिलाया गया एवं इससे पूर्व पौधारोपण के उपरांत जीवन शैली, आहार विहार की जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डीएवी स्कूल के छात्र -छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डा.पवन शर्मा व उनकी टीम द्वारा किया गया। इसके अलावा 1नवंबर को लगने वाले चिकित्सा शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर भी समीक्षा की गई।
फोटो_ काढा पिलाते चिकित्सा टीम

admin
Author: admin