तवर निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित
तवर निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित
भीलवाड़ा। 31 अक्टूबर 2021
अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव आज भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय के आईएमए हॉल में निर्वाचन अधिकारी डॉ संजीव शर्मा आर सी एच ओ भीलवाड़ा देखरेख में संपन्न हुए।
चुनाव में नामांकन समय में एकमात्र नामांकन तवर का आया अजमेर से चुनाव पर्यवेक्षक दिलीप सिंह राठौड़ मुकेश वैष्णव चंद्रा राम चोपड़ा एवं भीलवाड़ा से दिनेश दीवाना कर्मचारी नेता शरीफ मोहम्मद पठान संघ के संरक्षक उपस्थित थे।
चुनाव में निर्वाचन अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने ईश्वर सिंह तवर को निर्विरोध जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा की एवं पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई l
तंवर के निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर संघ के दिनेश चंद्र शर्मा आत्माराम धाकड़ अरुणा दायमा गोपाल डीडवानिया उदयवीर सिंह कानावत शक्ति सिंह सिसोदिया महेंद्र सैनी कमलेश मीणा नवीन मीणा कैलाश चंद्र भांबी कैलाश बेरवा और पैरामेडिकल के गगन कानोडा हेमंत स्वर्णकार आदि ने हर्ष व्यक्त किया और संगठन ही सफलता की कामना की।
भवदीय
गोपाल डीडवानिया
प्रवक्ता

