DESH KI AAWAJ

विंटर ऐंडवेंचर कैम्प के लिए दिव्यांग विद्यार्थी मोरनी हिल्स के लिए रवाना

विंटर ऐंडवेंचर कैम्प के लिए दिव्यांग विद्यार्थी मोरनी हिल्स के लिए रवाना

रिपोर्टर- भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल

नारनौल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त सौजन्य में आयोजित होने वाले शीतकालीन साहसिक गतिविधियों के कैम्प के लिए जिले से 40 दिव्यांग छात्र – छात्राओं तथा दस विशेष अध्यापकों के दल को समग्र शिक्षा के एपीसी डा. विक्रम सिंह ने रवाना किया।

एपीसी डा. विक्रम सिंह ने बताया कि इस कैम्प का आयोजन 3 नवम्बर तक मोरनी हिल्स ( पंचकूला ) में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने की हरियाणा सरकार की इस अनूठी पहल के तहत विद्यार्थियों को अनेक साहसिक गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।

admin
Author: admin