दीपावली पूजन कार्यशाला के बैनर का अनावरण – सूरत
दीपावली पूजन कार्यशाला के बैनर का अनावरण – सूरत
तेरापंथ भवन में आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री लब्धिश्रीजी आदि ठाणा 4 के सान्निध्य में तेयुप सूरत द्वारा दीपावली पूजन कार्यशाला के बैनर का अनावरण किया गया । जिसमें अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री पंकज डागा, सूरत सभाअध्यक्ष श्री हरीश कावड़िया, मंत्री नरपत कोचर एवं तेयुप कार्यक्रताओं की सहभागिता रही ।अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री पंकज डागा ने कहा – दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से हो यह हम सब जैन परिवारों के लिए काम्य है क्योंकि कार्तिक कृष्णा अमावस्या भगवान महावीर का निर्वाण कल्याणक दिवस है ।और सूरत द्वारा हो रहे सामूहिक पूजन और चोपड़ा किट अपने आप मे विशेष है। दूसरी परिषदों के लिए प्रेंरणादायी है।साध्वीश्री लब्धिश्री ने प्रेरणा देते हुए कहा की सूरत तेयुप कार्यक्रताओं में केंद्र द्वारा निर्देशित हर कार्य के लिए पूर्ण सजगता है,उत्साह है,उमंग है । हमें प्रसन्नता है की दीपावली पूजा विधि में भी श्रद्धा के साथ जैन मन्त्रों का समुच्चारण हो कार्यशाला के द्वारा सम्पूर्ण विधि को भी समझें । मंत्र महान मंगलकारी है ।परिषद द्वारा सामुहिक चोपड़ा पूजन का कार्य 31 अक्टूबर को रखा गया। कार्यकम का संचालन परिषद् मंत्री अभिनदंन गादिया ने किया ।

