DESH KI AAWAJ

राजेंद्र हत्याकांड में शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी

राजेंद्र हत्याकांड में शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना तीसरे दिन भी जारी
-नियामत जमाला-
भादरा, 28 अक्टूबर / गोगामेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में चक 6 एनटीआर में 4 अक्टूबर को हुए राजेंद्र हत्याकांड के शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोगामेड़ी पुलिस थाना के समक्ष शुरु हुआ संघर्ष समिति का धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा है। उधर गोगामेड़ी थानाधिकारी बिशनसहाय के अनुसार प्रकरण में एक और आरोपित विनोद कुमार उर्फ भालसिंह (28 वर्ष ) पुत्र बेगराज जाट निवासी परलीका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया है।उधर प्रकरण में शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज तीसरे दिन भी संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। पीड़ित परिवार व संघर्ष समिति की ओर से पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के नाम आज भी पुलिस थाना के एचसी को ज्ञापन सौंपा गया व जल्द से जल्द शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। संघर्ष समिति के अनुसार प्रकरण में 7 में से 2 आरोपित अभी भी फरार है। राजेंद्र स्वामी परिवार को न्याय दिलाने के लिए गठित संघर्ष समिति की ओर से कहा गया है कि जल्द ही समिति की बैठक की जाएगी व संघर्ष तेज करने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। फोटो – ज्ञापन सौंपते संघर्ष समिति के लोग

admin
Author: admin