DESH KI AAWAJ

मऊ : सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी स्थापना दिवस सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन

मऊ : सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी स्थापना दिवस सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन

संवाददाता : धीरज कुमार सिंह

बुधवार को सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के 19 वें स्थापना दिवस पर मऊ पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मऊ जनपद के हलधरपुर में होने वाली महापंचायत रैली में पहली बार बतौर मुख्य अतिथि राजनैतिक मंच साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भारी भीड़ देखकर खुश थे

अखिलेश यादव ने जनता से पूछा कि जिस झूठ, गुमराह, साजिश व षड्यंत्र की बदौलत भाजपा ने आपका वोट लिया था आप अपने वोट की बदौलत अपना सम्मान छिनेंगे कि नहीं। उन्होंने कटाक्ष किया कि आज भाजपा भाजपा डॉलर और रुपया की बात नहीं करती। उन्होंने जनता से कहा कि चुनाव से पहले कुछ भी साजिश हो सकती है लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, भूखमरी, कोरोना के समय दवाई, बेड, आक्सीजन आदि मत भूलना।

admin
Author: admin