DESH KI AAWAJ

नारनौल में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर होगा हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम

नारनौल में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर होगा हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम

सभागार भवन में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल

नारनौल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर 31 अक्टूबर को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद की सांस्कृतिक टीमें भी अपनी प्रस्तुति देगी। इसी संबंध में उपायुक्त अजय कुमार ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

डीसी ने बताया कि देश की आजादी को 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में प्रधानमंत्री के निर्देश पर 15 अगस्त 2022 तक अमृत महोत्सव मनाया जाना था लेकिन अब इसे 15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न अवसरों पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों की मुख्य थीम देश की आजादी के लिए चला स्वतंत्रता संग्राम तथा आंदोलन रहेगा ताकि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के लिए दी गई कुर्बानियों के बारे में जानकारी रहे।

उपायुक्त ने कहा कि 31 अक्टूबर को एकता दिवस तथा एक नवंबर को हरियाणा दिवस होता है। ऐसे में इन दोनों ही दिवस को राज्य सरकार हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या के रूप में मनाने जा रही है।

डीसी ने कहा कि सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में जिला के विभिन्न स्कूल कालेजों की सांस्कृतिक टीमों के अलावा हरियाणा कला परिषद के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन आज ही कर लिया जाए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संबंध में जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरे उत्साह के साथ पूरा करें। यह सांस्कृतिक संध्या पूरे उत्साह के साथ मनाई जाए ताकि कार्यक्रम को यादगार बनाया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया नगराधीश अमित कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

admin
Author: admin