प्रशासन गांवों के संग अभियान में मोठसरा शिविर में मौके पर ही 70 आवासीय पट्टे किए जारी
प्रशासन गांवों के संग अभियान में मोठसरा शिविर में मौके पर ही 70 आवासीय पट्टे किए जारी
-नियामत जमाला-
भादरा, 27 अक्टूबर/भादरा क्षेत्र में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत मोठसरा में बुधवार को लगाए गए शिविर में सैंकड़ों लोगों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। शिविर प्रभारी और एसडीएम भादरा शकुंतला चौधरी ने बताया कि प्रशासन गाँवों के संग अभियान का प्रचार प्रसार सुनकर ग्राम पंचायत मोठसरा मे कुल 70 लाभार्थियो ने आवासीय पटटे हेतु आवेदन किया। प्राप्त आवेदनों का ग्राम पंचायत स्तर से कैम्प दौरान ही अविलम्ब समस्त कार्यवाही पूर्ण कर पट्टे जारी कर दिए ।शिविर में भादरा विधायक बलवान पूनियां, प्रधान अनिल औलख, अतिरिक्त जिला कलैक्टर भागीरथ साख, उपखंड अधिकारी शकुंतला चौधरी, तहसीलदार जय कौशिक, विकास अधिकारी सुरेश कुमार, संरपच एंव ग्राम विकास अधिकारी की उपस्थिति में लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए। इसके अलावा शिविर में जॉब कार्ड 12, जन्म प्रमाण पत्र 4, मृत्यु प्रमाण पत्र 4, विवाह पंजीयन3, एसबीएम शौचालय 20, मनरेगा मोबाइल अपडेट110 एवं पैंशन स्वीकृति 3 जारी किए गए।

