साईकिल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे
साईकिल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे
रिपोटर सुरेश पारेता। इटावा
इटावा 27 अक्टूबर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोर दा में कक्षा 9वीं में अध्ययन कर रही छात्राओ को मुख्य अतिथि श्री घनश्याम मीणा सरपंच ग्राम पंचायत बोरदा के सानिध्य में साईकिले वितरित की गई ।मुख्य अतिथि ने बताया कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अनेक निशुल्क योजनाये संचालित है ओर इन योजनाओं का फायदा उठाने के लिए लोगों से अपने बच्चो का सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थाप्रधान श्री चन्द्र प्रकाश मीणा ने बताया है कि कोरोना महामारी के कारण गत वर्ष क क्षा 9वीं में अध्ययन करने वाली छात्राओं को साईकिल वितरित नहीं कि गई थी ।साईकिल वितरण प्रभारी श्री बिरधी लाल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार गत सत्र 2020-21की 11 छात्राओं को व सत्र 2021-22में कक्षा 9वीं पढ़ने वाली 17 छात्राओं को तथा कुल 28 छात्राओं को साईकिले वितरित की गई ।इस अवसर पर शाला के शिक्षक रामसिंह मीणा,शिक्षक संघ शेखावत के उप शाखा अध्यक्ष धनराज मीणा,मुकेश कुमार,अनिता मीणा,महेंद्र कुमार,लड्डू लाल मीणा,महावीर पारेता,राजेन्द्र बैरवा व अंजलि रानी मीणा,परमानंद मीणा,सौरभ मेहरा आदि उपस्थित रहे हैं ।

