DESH KI AAWAJ

अपना घर अनाथ आश्रम में 31 कम्बल व नकद राशि भेंट कर किया सहयोग

अपना घर अनाथ आश्रम में 31 कम्बल व नकद राशि भेंट कर किया सहयोग
-नियामत जमाला-
भादरा, 27 अक्टूबर /रोजा लख दाता पीर कोटले वाला ट्रस्ट बिजड़ोपुर शाहबाद कुरुक्षेत्र ( हरियाणा )के चेयरमैन सुरमुख सिंह ,भगत कमल दीप व रिंकू सिंह ने बुधवार को गाेगा पीर सेवा ट्रस्ट गोगामेड़ी द्वारा संचालित अपना घर अनाथ आश्रम व वस्त्र बैंक गोगामेड़ी में पहुंच कर आश्रम में रहने वाले बूढ़े, बुजुर्ग, बेसहारा व विकलांग प्रभु प्यारों से बातचीत कर आश्रम की व्यवस्था व सेवा कार्य को देखा तथा प्रभु प्यारों और आश्रम द्वारा संचालित वस्त्र बैंक के लिए 31 कम्बल व 1200 रूपए का नकद सहयोग संचालक सतपाल बरोड़ को सुपुर्द किया। इस अवसर पर भगत कमल दीप ने भविष्य में भी आश्रम को सहयोग करते रहने का आश्वासन दिया। आश्रम संचालक सतपाल बरोड़ ने सहयोग के लिए भगत कमल दीप व अन्य का आभार प्रकट किया।
फोटो_ अनाथ आश्रम के लिए कम्बल व नकद राशि भेंट करने दौरान ट्रस्ट पदाधिकारी व अन्य

admin
Author: admin