सिद्धमुख सिंचाई परियोजना में पानी चोरी रोकने के लिए टीम का किया गठन
सिद्धमुख सिंचाई परियोजना में पानी चोरी रोकने के लिए टीम का किया गठन
-नियामत जमाला-
भादरा, 27 अक्टूबर / क्षेत्र की सिद्धमुख नोहर सिंचाई परियोजना के ग्रुप ए और बी में रैगुलेशन के दौरान पानी चोरी की रोकथाम के लिए गश्ती दल का गठन किया गया है। जिसमें सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सिंचाई विभाग से कनिष्ठ अभियंता तेज सिंह किरोड़ीवाल व कनिष्ठ अभियंता अंजू सिरोवा की ड्यूटी दिन के समय में सिद्धमुख फीडर और रासलाना वितरिका और सिद्धमुख वितरिका पर रहेगी जबकि रात्रि के समय कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार और आशीष लाखलान की ड्यूटी रहेगी । सिंचाई थाना नोहर के द्वारा गश्त दल को पुलिस जाब्ता उपलब्ध करवाया जाएगा। गश्ती दलों के प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता तिलोक चंद टाक और मनीष बाकोलिया रहेंगे । पानी चोरी करने वाले कास्तकारों पर जिलेदार और पटवारी द्वारा पानी चोरी की आबपाशी कर सिंचाई थाना नोहर में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्रभारी अधिकारी सहायक अभियंता तिलोक चंद ने बताया कि सिद्धमुख सिंचाई परियोजना में दिनांक 27 अक्टूबर 2021 से 4 नवंबर 2021 तक ग्रुप ए की नहर सिद्धमुख वितरिका , रतनपुरा वितरिका , रासलना वितरिका 0से 9 किमी व इसकी माइनर के साथ साथ भिरानी माइनर , अमरपुरा माइनर ,बोर्डर माइनर में पानी दिया जाएगा और दिनांक 4 नवंबर 2021 से 12 नवंबर 2021 तक बी ग्रुप की नहरों में पानी दिया जाएगा। विभाग द्वारा दिन रात नहरों पर पानी चोरी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ गश्त की जाएगी। कास्तकारों से अपील की गई है की पानी चोरी ना करे। पानी चोरी पाए जाने पर सिंचाई थाना नोहर में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। सिंचाई थाना खुलने से टेल क्षेत्र के किसानों में पानी को लेकर आस जगी है। गश्ती दलों के प्रभारी सहायक अभियंता तिलोकचंद ने बुधवार को नहर का निरीक्षण भी किया है।
फोटो-सिद्धमुख फीडर की टेल भिरानी हैड पर निरीक्षण करते सहायक अभियंता तिलोक चंद व अन्य

