DESH KI AAWAJ

विद्यालय को विद्यार्थियों के खेलकूद के लिए भेंट किया उंची कूद का स्टैंड

विद्यालय को विद्यार्थियों के खेलकूद के लिए भेंट किया उंची कूद का स्टैंड
-नियामत जमाला –
भादरा, 26 अक्टूबर / गांव साहूवाला की श्रीराम सामाजिक संस्था के अध्यक्ष फौजी राकेश भाकर ने मंगलवार को गाँव के विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के खेलकूद के लिए उंची कूद का स्टैंड भेंट किया हैं । इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य रामकुमार पंवार, शारीरिक शिक्षक इंद्रपाल नोखवाल, दाताराम, संस्था उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, संरक्षक जसवन्त छिम्पा, सदस्य बलवान महेरिया आदि मौजूद थे।विदित रहे कि श्रीराम सामाजिक संस्था के तत्वावधान में अध्यक्ष फौजी राकेश भाकर ने अपनी देखरेख में गत दिनों गांव में गांव की बेटियों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए गांव में प्रथम एथलीट व योग प्रतियोगिता भी करवाई थी एवं प्रति वर्ष प्रतियोगिता करवाने की घोषणा भी की थी। फोटो_विद्यालय को उंची कूद स्टैंड भेंट करने दौरान मौजूद फौज राकेश भाकर व अन्य

admin
Author: admin