DESH KI AAWAJ

कालबेलिया व सफेरा समाज सेवा संस्थान अजमेर की हुई सभा

मुकेश वैष्णव /दिव्यांग जगत/ अजमेर

कालबेलिया व सफेरा समाज सेवा संस्थान अजमेर की हुई सभा

प्रहलाद नाथ बने निर्विरोध अध्यक्ष

अजमेर । नसीराबाद के निकट कोटा रोड देरांठू के बासक बाबा धाम पर आज कालबेलिया व सफेरा समाज सेवा संस्थान अजमेर की सभा का आयोजन किया गया । सभा मे अजमेर जिले के साथ कई जिलो से आये समाज बन्धु उपस्थित हुए । सभा मे सर्वे सहमति से कालबेलिया समाज पंचो , शेरानाथ सोलंकी , कालबेलिया समाज सेवा संस्थान रामदेवरा ( जैसलमेर ) व देरांठू सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ , झडवासा सरपंच भवंरसिह राठौड़ , झडवासा के पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर व दिलवाडा सरपंच घीसालाल के सानिध्य मे माखुपुरा अजमेर निवासी प्रहलाद नाथ को कालबेलिया समाज का अजमेर जिला अध्यक्ष चुना गया । साथ ही जसराज देवडा गुदलिया को उपाध्यक्ष , रामदेवनाथ देवडा बीर अजमेर को महासचिव , नारायणनाथ भाटी बुद्धपुरा अजमेर को सगंठन मन्त्री , कालुनाथ देवडा रामालिया अजमेर को उप संगठन मन्त्री व श्यामनाथ भाटी लोहरवाड़ा को प्रचार मन्त्री बनाया गया । सभा मे आये सभी अतिथियों का समाज के पंचो द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।
सभा मे समाज सुधार हेतू लिए प्रस्ताव
सभा मे प्रस्ताव लिए गए जिसमे जवाई की चाल चलन व हलन चलन नही देखने , पंचो द्धारा जारी चौथान बन्द कर एक रुपया भी नही लेने , पंचो द्धारा दोनो पक्षों की गावंणी के बाद व छोटकी हथाई के बाद दोनो पक्षो से लिए जाने वाले 5000 नही लेने , निकाले गये झगडे पर 3100 रुपए से ज्यादा नही लेने , पंचो पर फालतू खर्चा नही करने , गोत से गोत मे विवाह नही करने , मृत्यु भोज पर साधारण खर्च करने के साथ कई समाज के पुराने रिति रिवाज बन्द करने पर सहमति बनाई गई । सभा मे करीब 800 समाज के महिला एवं पुरुषों ने भाग लेकर समाज एकता का परिचय दिया ।

admin
Author: admin