दीपावली पूजन कार्यशाला का शुभारंभ – तेयुप चलथान
दीपावली पूजन कार्यशाला का शुभारंभ – तेयुप चलथान
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन दिनांक 24 अक्टूबर 2021 सुबह 9:00 बजे चलथान तेरापंथ युवक परिषद द्वारा उधना से समागत संस्कारक श्री मिश्रीमल नंगावत, श्री संजय बोथरा, श्री सुनील चंडालिया की सम्मानीय उपस्थिति में तेरापंथ भवन चलथान में आयोजित किया गया । साथ ही चलथान तेयूप संस्कार टीम से मनोज कावड़िया, भाविक बाबेल, निर्मल दक भी उपस्थित रहे । नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ इस कार्यशाला का शुभारंभ किया गया । महिला मंडल द्वारा महावीर अष्टकम एवं तेयुप चलथान द्वारा विजय गीत का संगान किया गया । तेयूप चलथान अध्यक्ष ज्ञान दूगड़ ने पधारे हुए सम्माननीय संस्कारक महोदय एवं सभी महानुभावों का स्वागत अभिनंदन किया । दीपावली पूजन कार्यशाला करवाने हेतु पधारे मुख्य संस्कारक श्री मिश्रीमल नंगावत ने अर्थ सहित दीपावली पूजन विधि के बारे में जानकारी दी । संस्कारक श्री संजय बोथरा ने मंगल भावना यंत्र की स्थापना कराते हुए मंगल भावना यंत्र के महत्व को समझाया । संस्कारक के रूप में अपनी प्रथम सेवा देने पधारे अभातेयूप राष्ट्रीय सदस्य श्री सुनील चंडालिया द्वारा जैन संस्कार विधि के आयाम को कैसे जन जन का आयाम बनाया जाए एवं तेरापंथ युवक परिषद चलथान को जैन संस्कार विधि द्वारा हर कार्यक्रम को संपादित करने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम का सफल संचालन तेयूप उपाध्यक्ष राकेश दक द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष सोहनलाल बाबेल ,मंत्री सुरेशचंद्र पितलिया , परामर्शक रामलाल चंडालिया एवम टीम ,महिला मंडल अध्यक्षा मीना नौलखा, मंत्री लता दक एवम टीम की उपस्थिति रही । साथ ही इस कार्यशाला को सफल बनाने में तेयूप परामर्शक किरण जी मेहता एवम सभी तेयूप साथीगण का विशेष सहयोग रहा । आभार ज्ञापन मंत्री दीपक खाब्या ने किया । मीडिया रिपोर्टिंग विकेश दक एवम मीत दक ने की ।

