संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर विद्यालय में किया कार्यक्रम
संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर विद्यालय में किया कार्यक्रम
-नियामत जमाला-
भादरा, 24 अक्टूबर/ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उतरादाबास में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राउमावि भादरा के व्याख्याता सुभाष चन्द्र ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना,भूमिका एवं वर्तमान में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं जीवन निर्माण में उसके योगदान पर व्याख्यान दिया। श्रीराम खाती भामशाह एवं प्रेरक ने विश्व शांति में यूएनओ के योगदान के बारे में बताया।स्वयं सेविका ममता ने भी विचार रखे। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी मनोहरलाल मीणा ने विद्यालय में योजना की गतिविधियों एवं कोविड -19 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व को बचाने के प्रयासों के बारे में बताया।
फोटो_ कार्यक्रम का दृश्य

