कुत्ते के काटने से 50 वर्षीय पुरुष की हुई मौत,मचा कोहराम
फुलवरिया कैरी बाड़ी मे कुत्ते के काटने से 50 बर्षीय पुरुष की मृत्यु हो गई।
कई डॉक्टरो ने भी बचा नही पाए उक्त पुरुष की जान।
बेगूसराय से संवाददाता राजीव कुमार
बरौनी-बेगूसराय
फुलवरिया थाना झेत्र के फुलवरिया कैरी बाड़ी हनुमान अस्थान वार्ड 1 कुआं के पास फुलवरिया दो निवासी रविंदर महतो उर्फ बौआ उम्र लगभग 50 बर्ष को कुत्ते ने काट लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने बौआ को इलाज हेतु दीनदयाल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक मे ले गए। जहां डॉक्टर ने काटे गए स्थान पर सर्व प्रथम सिलाई कर दी, फिर कई इंजेक्शन लगाई। पर मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। यह देख कर डॉक्टर ने उसे बेगूसराय रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने लाख कोशिश करने के बावजूद भी मरीज की जान बचा नही पाए और इलाज के दौरान ही बौआ की मृत्यु हो गई। परिजनो मे कोहराम मच गया की कुत्ते काटने के बाद एक नही दो दो डॉक्टर और सर्जन भी मरीज की जान बचा नही पाए और हजारो रुपए के बिल बना लिया।
घटना को लेकर झेत्र मे जितने मुंह उतनी बाते हो रही है, की कुत्ते काटने के बाद कुत्ते की सुई अलग ही मिलती है। फिर कौन सी सुई डॉक्टरो ने मरीज को दी, कि मरीज की जान चली गई। यह तो सघन अनुसंधान का विषय बनता है।

