DESH KI AAWAJ

प्रशासन शहरों के संग अभियान कैंप में हुए विभिन्न कार्य

प्रशासन शहरों के संग अभियान कैंप में हुए विभिन्न कार्य
-नियामत जमाला-
भादरा, 21 अक्टूबर / नगर पालिका की ओर से गुरुवार को कायमखानी बास स्थित मदरसे में वार्ड नंबर 10 के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान का कैंप लगाया गया। कैंप में विधायक बलवान पूनियां द्वारा 2 पट्टे वितरण किए गए। कैंप में नगर पालिका, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जलदाय विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग ने भाग लिया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन की 24 डोज लगाई , 30 आधार नामांकन, पालिका द्वारा 1 नामांतरण ,2बिजली पानी की एनओसी, 3 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 विवाह पंजीयन जारी कर किए गए। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी गुरदीप सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शिवकुमार, सहायक अभियंता मेघराज, कनिष्ठ लेखाकार गोविंद शर्मा, कनिष्ठ सहायक इंद्रपाल सामुदायिक संगठक रविंद्र प्रताप सिंह, रामस्वरूप यादव, कृष्ण कुमार झुरिया, हरीश कुमार, सुशील गुप्ता, बशीर खान नारीका पार्षद एवं कार्मिक व नागरिक गण मौजूद रहे।
फोटो- कैंप में पट्टा वितरण करते विधायक व पालिका अधिशाषी अधिकारी

admin
Author: admin