DESH KI AAWAJ

महर्षि जयंती पर हुआ कार्यक्रम एस ,सी मोर्चा इटावा

महर्षि जयंती पर हुआ कार्यक्रम एस ,सी मोर्चा इटावा

रिपोटर। सुरेश पारेता

इटावा 21 अक्टूबर नगर की भारतीय जनता पार्टी एस. सी. मोर्चा इटावा शहर द्वारा महर्षि बाल्मीकि की जयंती अंबेडकर भवन मे मनाई गई। जिसमे एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष चंपालाल मेहरा, नगरपालिका अध्यक्ष रजनी सोनी, एस. सी.मोर्चा ज़िला महामंत्री जग्गुलाल बैरवा महेंद्र कसोटिया, पूर्व सरपंच कीर्ति खुराना ,आदि अथिति उपस्थित रहे। एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष चंपालाल मेहरा ने कहा महर्षि बाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता थे जिन्होंने मानव जीवन के आदर्शों को अंकित किया। पालिकाध्यक्ष रजनी सोनी ने कहा महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य को जीवन मे आत्मसात करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर बाल्मीकि समाज के लोगो को जिन्होंने कोरोना महामारी मे अपनी सेवाएं प्रदान की उनका माला पहनाकर श्रीफल भेट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पार्षद राजेंद्र बैरवा, पार्षद रूप कंवर गुप्ता, रामपति बैरवा , बजरंग लाल बेरवा रामलाल रावत,पुष्पचन्द जाटवा, उमा शंकर बैरवा, रामावतार पंकज,मुकेश भारती, प्रहलाद महावर, रामस्वरूप महावर, लड्डू लाल महावर, अक्षय अहिरवाल , अरविंद बेरवा ,गिर्राज बेरवा, बृजमोहन, महावीर, राजेश, दिनेश कुमार, कालू लाल ,आदि मौजूद थे

admin
Author: admin