प्रशासन गांवों के संग कैंप में केक काट कर मनाया बेटियों का जन्मदिन
प्रशासन गांवों के संग कैंप में केक काट कर मनाया बेटियों का जन्मदिन
-नियामत जमालाा –
भादरा,21अक्टूबर / क्षेत्र में प्रशासन गांवों के संग अभियान में गुरुवार को ग्राम पंचायत बोझला में आयोजित कैंप में महिला एवं बाल विकास विभाग भादरा की ओर से विधायक का.बलवान पूनियां, उपखंड अधिकारी शकुन्तला चौधरी की मौजूदगी में एक साल की बेटियों का केक काट कर जन्मोत्सव मनाया गया तथा बेटियों की माताओं को बधाई संदेश व मिठाई देकर थाली बजाई गई।इसके साथ साथ पोषण अभियान के तहत सामुदायिक गोद भराई, अन्न प्राशन का आयोजन भी किया गया व गर्भवती महिलाओं को अपना सम्पूर्ण टीकाकरण ,स्वास्थ्य जांच,संस्थागत प्रसव व बच्चों को मां का पहला पीला गाढा दूध व बच्चे के भी सम्पूर्ण टीकाकरण आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान बेटी जन्म पर पौधारोपण भी किया गया इस अवसर पर सी.डी.पी.ओ.सीमा आर्य, महिला पर्यवेक्षक मंजूदेवी,आंगनबाडी कार्यकर्ता विमला देवी,राधादेवी,इंद्रादेवी, आशा सुलोचना, रेशमा व दर्शना आदि भी मौजूद थी।
फोटो- कैंप में बेटियों का जन्मदिन मनाते

