DESH KI AAWAJ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का राजलदेसर पहुँचने पर किया भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का राजलदेसर पहुँचने पर किया भव्य स्वागत –
राजलदेसर
संवाददाता- शिवभगवान सोनी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां जयपुर से बीकानेर जाते समय राजलदेसर रुके इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा एवं विधायक अभिनेश महर्षि की अगुवाई में नेशनल हाईवे पर स्थित विनायक होटल के पास उनका स्वागत अभिनदंन किया गया ।। वहीं श्री राजलदेसर गौशाला के द्वारा भी गौ ट्रोमा सेंटर के पास अलग से स्वागत कार्यक्रम रखा गया ।।इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने अशोक गहलोत सरकार पर वार करते हुए घर में बैठ कर सरकार चलाने की बात कही एवं कांग्रेस में स्थाई अध्यक्ष तक नहीं ढूंढ पाने का तंज कसते हुए समाप्त होने वाली पार्टी बताया। पूनियां ने किसानों के हितों में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को गिनवाया व किसानों के हितों की रक्षा में ही पार्टी की नितियां बताई। कार्यक्रम में चुरू जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, ओम सारस्वत, कुंदन दाधीच, पूर्व चेयरमैन गोपाल मारू, सुभाष बाल्मीकि, राजेश गर्ग, मदन दाधीच ,खेमराज पारीक, कुलदीप स्वामी, सत्तार खत्री, जुमरमल नाई, पपु नाई, भगवाना राम कुचेरिया, लालचंद , धनपतशर्मा गजराज सिंह, सांवरमल खटीक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

admin
Author: admin