DESH KI AAWAJ

जननी सोशल वर्क एंड हेल्थ संस्था के डायरेक्टर डॉ विपिन योगी के जन्मदिन पर शर्म कार्ड एवं श्रमिक कार्ड शिविर का आयोजन किया गया।

जननी सोशल वर्क एंड हेल्थ संस्था के डायरेक्टर डॉ विपिन योगी के जन्मदिन पर शर्म कार्ड एवं श्रमिक कार्ड शिविर का आयोजन किया गया।

रिपोटर। सुरेश। पारेता

इटावा खातोली उपखंड क्षेत्र 19 अक्टूबर कोखातोली में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जननी सोशल वर्क एंड हेल्थ संस्था के डायरेक्टर डॉ विपिन योगी के जन्मदिवस पर ई-श्रम कार्ड एवं श्रमिक कार्ड सहायता शिविर का आयोजन किया गया l कार्यक्रम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोटा देहात जिलाध्यक्ष चंपालाल मेहरा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटा देहात जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर खटाणा के मुख्यआतिथ्य में संपन्न हुआ l अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पचंद जाटवा ने की l कोटा देहात जिलाध्यक्ष खटाना ने कहा की सेंट्रल गवर्नमेंट की मोदी सरकार ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के माध्यम से ई-श्रम कार्ड लांच किया है जिसके माध्यम से भारतवर्ष में रहे रहे सभी प्रकार के मजदूरों का डाटा तैयार करना है ताकि आपदा के समय मजदूरों को बैंक के माध्यम से राशि ट्रांसफर करवा कर राहत प्रदान की जा सके l अनुसूचित जाति मोर्चा के कोटा देहात जिलाध्यक्ष चंपालाल मेहरा ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा की आपको केंद्र एवं राज्य सरकार की श्रम विभाग की योजनाओं को समझना चाहिए एवं समय-समय पर इनका लाभ लेना चाहिए l आजाद हिंद बिल्डिंग वर्कर्स यूनियन के महामंत्री उमाशंकर बेरवा ने ई-श्रम कार्ड एवं श्रमिक कार्ड की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मजदूरों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं का समाधान किया l कार्यक्रम के आयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पचंद जाटवा ने बताया कि डॉ विपिन जी योगी के जन्मदिवस पर सैकड़ों लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया l कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ी जिससे हॉल टसाटस भर गया एवं कई मजदूर बाहर ही खड़े रहे l इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह हाडा, पप्पू पोसवाल, मंडल उपाध्यक्ष भैरूलाल मीणा, ई-मित्र संचालक देवी शंकर बैरवा, वीरमदेव बेरवा, प्रमोद कुशवाहा, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, लोकेंद्र सिंह हाडा, श्याम सोनी, पुष्पेंद्र गोस्वामी, मुकेश आर्य, जगन्नाथ बेरवा आदि व्यक्ति सहायतार्थ मौजूद थे l

admin
Author: admin