DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर

नसीराबाद मे दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिना मार्का के 62 तेल के पीपे किए सीज

अजमेर जिले के नसीराबाद शहर में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीएमएचओ के.के. सोनी व कमिश्नर फूड इंस्पेक्टर के निर्देशानुसार दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग द्वारा शुद्धता को लेकर 14 अक्टूबर से 4 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें नगर की विभिन्न मिठाइयों की दुकानो व घी तेल के विक्रेताओं की दुकानों पर टीम द्वारा विशेष शुद्धता अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग की जा रही है। जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी ने बताया की सीएमएचओ के.के. सोनी के निर्देशानुसार टीम नगर के सुभाष गंज अनाज मंडी स्थित पहुंची है जहां टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सुखदेव कनीराम की दुकान से बिना मार्का के 62 तेल के पीपे सीज किए हैं , तो वहीं दूसरी ओर अनाज मंडी में टीकमचंद भागचंद की दुकान से भी तेल का सैंपल लिया गया है।

admin
Author: admin