राजोशी मे बन्धन स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गर्भधात्री, किशोरी, पाँच साल तक के बच्चों में होने वाली बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई
मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर
राजोशी मे बन्धन स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गर्भधात्री, किशोरी, पाँच साल तक के बच्चों में होने वाली बीमारियों पर विस्तृत चर्चा की गई
अजमेर जिले के नसीराबाद के राजोसी में आज मंगलवार को बंधन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत भवानी खेड़ा ब्रांच की सभी स्वास्थ्य सहायिकाओं और ब्रांच के समस्त स्टॉफ सदस्यों, एरिया को -ऑर्डिनेटर की उपस्थिति में डॉक्टर अरुण कुमार नाहर के साथ टेक्निकल ट्रेनिंग रखी गई। जिसमें गर्भवती धात्री और किशोरी बालिकाएं एवं 0 से 5 साल तक के बच्चों में होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें एनीमिया, रतौंधी, चर्म रोग जैसी कई प्रकार की बीमारियों के कारण के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी गई। स्टाफ एवं स्वास्थ्य सहायिकाओं द्वारा पूछे गए कुछ सवालों के जवाब भी डॉक्टर ने विस्तार पूर्वक बताएं। गर्भवती महिलाओं को कौनसी लाभदायक चीजें खाने पीने के दौरान उपयोग में लेनी है । जिनसे उन्हें प्रोटीन एवं विटामिन मिल सकें, उन चीजों के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान एरिया को ऑर्डिनेटर रोहित पारीक, ब्रांच इंचार्ज नीतू बेरवा, संगीता त्यागी, किरण स्वामी, स्वास्थ्य सहायिका किरण, सूफिया, सिमरन, रवीना, सीमा, सोनिया, निरमा देवी, उर्मिला रावत, लक्ष्मी रावत, मोनिका रावत और किशोरी बालिका रवीना रावत, छोटी देवी, राजी देवी उपस्थित रहीं।

