DESH KI AAWAJ

प्रशासन गांवों के संग अभियान कैंप में पीढ़ियों से चले आ रहे संयुक्त खाते का 47 खातेदारों के बीच आपसी सहमति से करवाया खाता विभाजन

प्रशासन गांवों के संग अभियान कैंप में पीढ़ियों से चले आ रहे संयुक्त खाते का 47 खातेदारों के बीच आपसी सहमति से करवाया खाता विभाजन
-नियामत जमाला-
भादरा, 18 अक्टूबर / प्रशासन गांवों के संग अभियान किसानों को बड़ी राहत पहुंचा रहा है। सोमवार को भादरा तहसील के सुरतपुरा ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर में पीढ़ियों से चले आ रहे संयुक्त खाते का आपसी समझाइश और सहमति से 47 काश्तकारों के बीच खाता विभाजन करवाया गया। जिस पर सभी पक्षकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की।  शिविर प्रभारी एसडीएम भादरा श्रीमती शंकुतला चौधरी ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान का प्रचार-प्रसार सुनकर ग्राम पंचायत सुरतपुरा में लगाए गए शिविर में गांव के ही निवासी जगदीश व अमरसिंह अपने खेत का खाता विभाजन करवाने पहुंचे। प्रकरण काफी जटिल था क्योंकि खातेदारों की संख्या 47 थी और पीढ़ियों से संयुक्त खाता चला आ रहा था, लिहाजा मौके पर ही हल्का पटवारी हल्का, भू अभिलेख निरीक्षक, नायब तहसीलदार को बुलाकर विभाजन प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। इन कार्मिकों ने सभी काश्तकारों से बात कर उन्हें उनके हिस्से बताए एवं विभाजन प्रस्ताव तैयार किया। सभी काश्तकारों को बराबर हिस्सा भूमि का विभाजन किया गया। कुल 15.330 हेक्टेयर भूमि में सभी 47 काश्तकारों को उनके कहे अनुसार भूमि दी गई। आपसी सहमति से खाता विभाजन होने पर सभी काश्तकारों ने प्रसन्नता जाहिर की एवं शिविर में एसडीएम समेत तहसीलदार जय कौशिक, नायब तहसीलदार ताराचन्द मीणा समेत भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी का सभी पक्षकारों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका एक ही दिन में एक ही जगह पर सारा कार्य हो गया। इससे वे सभी बहुत खुश हैं। 
फोटो_ कैंप में मौजूद खाता विभाजन करवाने वाले पक्षकार

admin
Author: admin