DESH KI AAWAJ

गौशाला में निर्माण करवाए शैड का किया उद्घाटन

गौशाला में निर्माण करवाए शैड का किया उद्घाटन
-नियामत जमाला-
भादरा, 18 अक्टूबर / निकटवर्ती गांव डूंगराना में श्री श्याम देवाय गौशाला में कोलकाता के व्यवसायी नारायण होलानी सुपुत्र शिव भगवान होलानी द्वारा श्रद्धेय गुरुदेव श्रीचन्द्र शर्मा की प्रेरणा से गौवंश के लिए बनवाए गए शैड का उदघाटन नारायण होलानी एवं गुरूदेव श्रीचन्द्र शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर दारा सिंह सरपंच प्रतिनिधि, अमीलाल मूंड, बनवारी मोठसरा, धर्म पाल महला, रामस्वरूप शर्मा ,इन्द्राज मूंड, रामकुमार सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार , सुखराम खाती, वैद्य अमीलाल, कृष्ण कुमार महला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। गौवंश के लिए गौशाला में किए शैड निर्माण के सहयोग पर गांव डूंगराना की ओर से नारायण होलानी का प्रतीक चिन्ह व श्रीफल भेंट कर एवं शाल ओढाकर अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया।
फोटो_ भामाशाह का अभिनंदन करते ग्रामीण

admin
Author: admin