DESH KI AAWAJ

इस बार भी गो सेवार्थ कामधेनु दीपावली महायज्ञ पूरे प्रदेश भर में मनाया जाएगा

इस बार भी गो सेवार्थ कामधेनु दीपावली महायज्ञ पूरे प्रदेश भर में मनाया जाएगा –
राजलदेसर
संवाददाता- शिवभगवान सोनी
श्री राजलदेसर गौशाला द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर गोमय लक्ष्मी जी गणेश जी एवं गोमय के एक लाख से अधिक दीपक बनाने का लक्ष्य रखा है ।
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कामधेनु दीपावली महायज्ञ पूरे प्रदेश भर में मनाया जाएगा।प्रदेश के विभिन्न गो सेवी संगठनों के सहयोग से एक करोड़ से अधिक दीपक एवं लाखों की संख्या में देसी गाय के गोबर से निर्मित गणेश जी लक्ष्मी जी की प्रतिमा घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। श्री राजलदेसर गौशाला द्वारा दीपावली पूजन के लिए एक किट तैयार किया गया है जिसमें गोमय गणेश जी लक्ष्मी जी की प्रतिमा एवं धूपबत्ती देसी गाय का घी गौरज तिलक आदिसामग्रीहोगी।जो दीपावली के अवसर परपूजन के कार्य के उपयोग में ली जा सकगी ।

admin
Author: admin