DESH KI AAWAJ

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में ढ़ीढ़ासर धर्मशाला में निशुल्क मैमोग्राफी चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में ढ़ीढ़ासर धर्मशाला में निशुल्क मैमोग्राफी चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

रिपोर्टर – भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि कुमार सौंधी के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंजलि जैन के मार्गदर्शन में आज बुद्धोमाता मंदिर के पास ढ़ीढ़ासर धर्मशाला नारनौल में रोटरी क्लब के सहयोग से निशुल्क मैमोग्राफी चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 24 महिलाओं ने अपना चेकअप करवाया।

रोटरी क्लब के सहयोग से कैंप में डा. दीपिका नायर, डा. पूजा व डा. अफसाना ने महिलाओं की जांच की।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान विजेंद्र शर्मा, जोनल सचिव प्रवीण संघी, राज कुमार यादव, नरेश गोगिया, प्रवीण छाबड़ा, विकास अग्रवाल, संजय गर्ग, संगीता शर्मा, सुचेता गोगिया, श्वेता छाबड़ा , नीना कौर, पूजा व पूंशी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता गिरिबाला यादव, अधिवक्ता अजय पांडेय व अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

admin
Author: admin