प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन
प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन
रिपोटर। सुरेश पारेता
इटावा 16अक्टूबर छठवे दिन भी धरना जारी। सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि फसल बीमा क्लेम राशि किसानों को जारी करने व अतिवृष्टि नष्ट मकानों के मुआवजे से वंचित परिवारों को शामिल करने हेतु इटावा व ग्रामीण क्षेत्र में दुबारा सर्वे करने की मांग को लेकर धरना अंबेडकर सर्किल पर छठवें दिन भी जारी रहा
धरने में राधेश्याम परालिया, किसान सभा अध्यक्ष महेंद्रकुमार सुमन,सचिव कमल बागडी,प्रेमपेन्टर, नेनुराम बैरवा, मुकुट बिहारी जंगम, कामरेड लड्डूलाल, भवानीशंकर कुशवाह, नागेन्द्र नायक, रमेशचंद, हुसैन भाई, गुलाबचन्द जी, मुरारीलाल बैरवा ने संबोधित किया
सचिव कमल बागड़ी ने बताया 11 अक्टूबर से स्थानीय मांगों को लेकर किसानों का धरना लगातार इटावा अंबेडकर सर्किल पर जारी रहा केंद्र सरकार के झूठे वादों के खिलाफ आज इटावा किसान सभा के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूजी पतियों मैं देश की अर्थव्यवस्था निजी हाथों में सौंपने का काम किया है उन सब का आज पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

