DESH KI AAWAJ

क्रेशर खान मे मिला मालिक का शव

क्रेशर खान मे मिला मालिक का शव

लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम

डिडवाना थाना क्षेत्र के कोलिया गाँव स्थित एक क्रेशर खान में सोमवार को क्रेशर मालिक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक ने थोडे़ दिन पहले ही खान का पार्टनरशिप में खरीदी थी। मृतक दो दिन से यही था और रात में खान के ऊपर स्थित मन्दिर में गया था। उसके बाद नीचे पत्थरों के बिच उसक शव मिला। सुचना पर पंहुची पुलिस ने शव को डीडवाना हास्पिटल स्थित मोर्चरी में भिजवाया और परिजनों को जानकारी दी। फिलहाल पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस हादसा,आत्महत्या और हत्या तीनों एंगल के साथ जांच मे जुट चुकी है।

डिडवाना SHO ने बताया है की कोलिया गांव स्थित एक क्रेशर खान में क्रेशर मालिक भंवरलाल पुत्र दयालाराम रलिया निवासी रताउ का शव मिला है। मृतक के शरीर पर आंख और पैर पर कई जगह चोट के निशाना है। सामने आया है कि भंवरलाल ने यह खान थोडे टाईम पहले पार्टनरशिप में खरीदी थी। वहीं परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

admin
Author: admin