DESH KI AAWAJ

ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण के लिए दिए 300 पोधे।

ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण के लिए दिए 300 पोधे।

लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम

लाडनूं। निकटवर्ती उप तहसील निंबी जोधा के महेश्वरी भवन में चल रहे योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर के पांचवें दिन ग्रामीण क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति देने के लिए 300 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संयोजक डॉक्टर ललित कुमार सोमानी, जगदीश प्रसाद घिंटाला , हनुमान जाट, राम निवास चौधरी खोखरी, समाजसेवी श्रवण कुमार सार डा, तेज सिंह व भवर लाल सहित गन मान्य लोग मौजूद थे ओर एक हजार पौधे बारह अक्टूबर को वितरित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है की हरा बरा राजस्थान मुहिम एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड सहित भामाशाह तथा सामाजिक संगठनों की प्रेरणा से पिछले 5 माह से पौधे वितरण का कार्य लाडनूं उपखंड सहित सुजल अंचल में जारी है अब तक 28 हजार से ज्यादा पौधे वितरित कर दिए गए और सवा लाख पौध वितरण का लक्ष्य है।

admin
Author: admin