13 ग्राम हैरोइन (चिट्टा ) सहित दो गिरफ्तार
13 ग्राम हैरोइन (चिट्टा ) सहित दो गिरफ्तार
-नियामत जमाला –
भादरा,10 अक्टूबर / जिला विशेष टीम नोहर व भादरा पुलिस थाना की टीम ने पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार झाझड़िया के निकट सुपरविजन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की धरपकड़ के अभियान में शनिवार की देर सायं श्योपुराबास कस्बा भादरा की तरफ जाने वाले कच्चा रास्ता रोही 8 बारानी में दो जनों अनूप उर्फ बुलट ( 35 वर्ष )पुत्र आईदान मेघवाल निवासी गांधीबड़ी व मुकेश कुमार ( 25 वर्ष )पुत्र गोपीराम मेघवाल निवासी गांधीबड़ी को 13 ग्राम हैरोइन (चिट्टा ) व बिना नंबरी काले रंग के मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस सहित गिरफ्तार किया है। भादरा पुलिस थाना में दोनों आरोपितों के खिलाफ 8/ 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं। मामले की जांच भादरा पुलिस थाना के उप निरीक्षक मोहरसिंह को सौपी गई है। डीएसटी टीम नोहर के सहयोग से भादरा पुलिस थाना के उप निरीक्षक राकेश गोदारा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बाबूलाल कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल व सुभाष कांस्टेबल भी शामिल थे जबकि कार्रवाई में जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर व साइबर सैल हनुमानगढ का विशेष सहयोग रहा। पुलिस के अनुसार आरोपित अनूप उर्फ बुलट के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज है ।जिनमें 13 आरपीजीओ एक्ट व आबकारी एक्ट के एक – एक मामले में उसे सजा हुई है जबकि हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट का एक मामला एवं 13 आरपीजीओ का एक मामला अब भी उसके खिलाफ न्यायालय में जैर तजबीज हैं।
फोटो_पुलिस टीम व गिरफ्तार आरोपित

