DESH KI AAWAJ

स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई अटल टिंकरिंग लैब

स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई अटल टिंकरिंग लैब
-नियामत जमाला-
भादरा, 10 अक्टूबर / स्थानीय कायमखानीबास स्थित स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय में रविवार को भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन विधायक बलवान पूनियां के प्रतिनिधि उनके पुत्र शुभम पूनियां ने फीता काट कर किया। इस लैब में रोबोट बनाने, मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिक आइटम पार्ट्स को असेंबल करना आदि तमाम तरह की इंजीनियरिंग सीख कर बच्चों को आत्म निर्भर बनने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में कायमखानीबास के वरिष्ठ नागरिक व बच्चों के अभिभावक सहित आमीन खान नारिका, सुलेमान खान नारिका, नवाब खां भाई खानी, रफीक खान फतेह खानी, असलम खान नसवान, हुसैन खां नसवा अयूब जमाला, अली शेर अध्यापक आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में विद्यालय संचालक समशेरखां नारिका ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया व प्रतीक चिन्ह प्रदान किए।
फोटो- कार्यक्रम का दृश्य

admin
Author: admin