DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम मनाया

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर

नसीराबाद मे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम मनाया
अजमेर जिले के नसीराबाद मे भारत सरकार के तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम आजादी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर पुष्प अर्पित कर नमन कर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर उक्त कार्यक्रम संपन्न किया गया। नेहरू युवा केंद्र संगठन के अधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष एडवोकेट उमेश मेहरा के मुख्य अतिथि में तथा मंडल उपाध्यक्ष महेश सोदे के विशिष्ट अतिथि में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम मनाया गया। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने बताया कि गांव की सफाई गांव की कमाई है । स्वच्छ भारत , स्वस्थ भारत स्वच्छ , भारत क्लीन के तहत भारत नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार व कार्यक्रम अधिकारी शंकर सिंह रावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को स्वच्छता अभियान के लिए जागरूक करना तथा एकल उपयोग प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका निस्तारण करना , जल निकायों की साफ सफाई एवं रखरखाव करना है । कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मेहरा द्वारा पंचायत समिति श्रीनगर , पंचायत समिति पीसांगन के युवाओं को स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत प्रा गार्डन में स्वच्छता की शपथ दिलाई । तथा युवाओं को आह्वान किया गया कि युवा स्वच्छता कार्यक्रम में आगे आये तथा अपनी अहम भूमिका निभाए। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण रील ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद दिया।

admin
Author: admin