DESH KI AAWAJ

गांधी बड़ी में ग्रामीणों व बालिकाओं का विद्यालय के समक्ष आंदोलन जारी

गांधी बड़ी में ग्रामीणों व बालिकाओं का विद्यालय के समक्ष आंदोलन जारी
-नियामत जमाला –
भादरा, 9 अक्टूबर / क्षेत्र के गांव गांधी बड़ी के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्य्म में परिवर्तित करने से नाराज ग्रामीणों व बालिकाओं का विद्यालय के समक्ष धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। आज ग्रामीणों के आक्रोशित होने पर शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारी,भादरा तहसीलदार एवं भिरानी थाना अधिकारी ने वहाँ पहुंच कर ग्रामीणों से बात की किन्तु ग्रामीणों व बालिकाओं ने कहा कि उनकी एक ही मांग है कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी तब तक स्कूल के ताला रहेगा। ग्रामीणों व बालिकाओं की मांग है कि गांव गांधीबड़ी में राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को यथावत रखा जाए व महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को गांव के बंद पड़े बालिका विद्यालय में खोला जाए। शनिवार को धरना स्थल पर पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल,भाजयुमो जिला महामंत्री रवि बंसल, भागीरथ ढाका, हवासिंह महेरिया, लछ्मण कड़वासरा,राजेन्द्र नेंण, नरेश नेंण, अमन शर्मा,छज्जू छिम्पा, कृष्ण छिम्पा, रावताराम पूनियां, सुभाष छिम्पा, बलराम बादी, काशी सिद्दू, राकेश जोगी, रमेश फोगला, रामेश्वर बेनीवाल, जसवंत डेलू, तोमेश बंसल, करण बेनीवाल, जयकिशन बेनीवाल,रुपा राम नेंण, अर्जन गुर्जर,भाटी खां ,बसीर खां दलमीर खां आदि मौजूद थे।
फोटो_ गांधीबड़ी में धरना पर मौजूद ग्रामीणों से वार्ता करते अधिकारी

admin
Author: admin