स्वास्थ्य केंद्र दल के द्वारा वेक्सिनेशन प्रमाण पत्रों की गई जांच
स्वास्थ्य केंद्र दल के द्वारा वेक्सिनेशन प्रमाण पत्रों की गई जांच
संवाददाता-राकेश अग्रवाल
सवाईमाधोपुर-सवाई माधोपुर कोविड-19 के महाअभियान में दुकानदारों के आज शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दल के द्वारा जिला मुख्यालय पर डोर टू डोर मेन मार्केट में सभी प्रतिष्ठानों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्रों की जांच की गई जिनमें प्रतिष्ठानों में शर्मा भोजनालय नितिन एंटरप्राइजेज राकेश सर्विसेज कमल मेडिकल राजेश बुक डिपो आदि कई दुकानों पर जाकर कोविड-19 का टीकाकरण की डोज की जानकारी ली जिनको दूसरी डोज नहीं लगी उनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर कोविड-19 की दूसरी डोर लगाई गई l जिसमें चिकित्सा प्रभारी डॉ संदीप शर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा ,अरविंद कुमार गुप्ता मेल नर्स आदि कार्मिकों की उपस्थिति में टीकाकरण किया गया चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा प्रतिदिन टीम बनाकर टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों को डोर टू डोर जाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है जिसमें कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहे l

