DESH KI AAWAJ

डा.अखिल बंसल अहिंसा रत्न अवार्ड से सम्मानित

डा.अखिल बंसल अहिंसा रत्न अवार्ड से सम्मानित

जयपुर/ अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डा.अखिल जैन बंसल को इटावा (उ.प्र.) में गांधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित समारोह में आ.श्री प्रमुखसागर जी के ससंघ सान्निध्य में अहिंसा चैनल द्वारा अहिंसा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें अथाई-आशा इन्टरनेशनल के माध्यम से अहिंसा के प्रचार-प्रसार हेतु अहिंसा चैनल के डायरेक्टर श्री त्रिलोक जैन द्वारा प्रदान किया गया। स्मरणीय है कि डा.बंसल विगत 41 वर्ष से समन्वय वाणी (पाक्षिक) का सम्पादन कर रहे हैं ।इस पत्र के माध्यम से भी आप अहिंसा के प्रचार-प्रसार में संलग्न हैं।
अवार्ड हेतु आपको वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डण्डिया, डा.सुरेन्द्र भारती,डा.इन्दु जैन,शोभा टण्डन, शिखा जैन,रामप्रकाश अवस्थी,स्मिता जैन,अजित बंसल,अनुपमा जैन,दीप्ति जैन,सुषमा खरे,सरिता साहिल,डा.रेखा जैन,भारती माहेश्वरी,मयंक जैन आदि साहित्यकारों व पत्रकारों ने बधाई दी।

admin
Author: admin