DESH KI AAWAJ

वैष्णव देवी मन्दिर पर पर होगा नवचंडी यज्ञ

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना कल

वैष्णव देवी मन्दिर पर पर होगा नवचंडी यज्ञ

अजमेर जिले के नसीराबाद के कोटा रोड लोहरवाड़ा मे स्थित श्री माँ भगवती वैष्णवी देवी के नवरात्रि गुरुवार से प्रारंभ हो रहे है । जो 14 अक्टूबर गुरुवार को महा नवमी पर सम्पूर्ण होंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती वैष्णो देवी मंदिर लोहरवाड़ा पर शारदीय नवरात्रि पर्व सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सावधानीपूर्वक धूम धाम से मनाए जाएंगे। जैसा कि ज्ञात है 2 साल से कोरोना महामारी के चलते कोरोना की सरकारी गाईड के अनुसार ही आयोजन किया जा रहा है। इन नवरात्रि में नवचंडी यज्ञ का आयोजन रखा गया है ।जिसमें दुर्गा सप्तशती के पाठ पंडित महावीर शास्त्री, पंडित सुनील कुमार शास्त्री, पंडित प्रदीप शास्त्री, पंडित यश गॉड, पंडित लव गौड़ के द्वारा किए जाएंगे । वही प्रतिदिन सांय आरती का समय 8 बजे रहेगा । व्यवस्थापक पंडित अरुण कुमार गौड़ ने अन्य कार्यक्रमों के जानकारी देते हुए बताया दिनांक 12 अक्टूबर सप्तमी को सांय छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। दिनांक 13 अक्टूबर महाअष्टमी को दोपहर 12:00 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ के पश्चात हवन पूर्णाहुति की जाएगी । रात्रि 8:30 बजे महा आरती व रात्रि जागरण किया जाएगा । गौड़ ने बताया कि जगदम्बा माँ सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। इसी विश्वास पर कोरोना महामारी को बहुत जल्द इस संसार से मुक्ति मिल जाये ऐसी प्राथर्ना की है। इस कार्यक्रम के संयोजक सत्यनारायण चौबे व सह संयोजक ज्योतिष सम्राट पंडित कैलाश चंद शर्मा व भगवती वैष्णो देवी मंदिर लोहरवाड़ा समिति कर रही है।

admin
Author: admin