पंचायत समिती बाँदीकुई मे स्वच्छता अभियान
पंचायत समिती बाँदीकुई मे स्वच्छता अभियान
दौसा- गणेश योगी
बाँदीकुई || नेहरू युवा केंद्र दौसा युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार जिला युवा अधिकारी राकेश आलोरिया के निर्देशानुसार ब्लॉक बांदीकुई में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुन्ती जारवाल के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत पंचायत समिती बांदीकुई के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत बांदीकुई में प्रतिदिन स्वछता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे आस पास के क्षेत्रो की सफाई की जा रही है। सुमित कुमार बैरवा ने स्वछता के प्रति जागरूक किया | इस अवसर पर मुख्य अतिथी हजारी लाल मीणा, सहायक विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा, पुष्पेक सैनी, गुलाब, बाबू, पूरण मल, अंकित सैनी, नवल गुर्जर, एव अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

