निशुल्क नेत्र परामर्श शिविर में 176 रोगियों की गई जांच,30 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु किया चिन्हित
निशुल्क नेत्र परामर्श शिविर में 176 रोगियों की गई जांच,30 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु किया चिन्हित
लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम
स्वर्गीय सीता देवी धर्मपत्नी प्रेमसुख राजपुरोहित की स्मृति में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेड़ी आयोजित निशुल्क नेत्र परामर्श शिविर में राजकीय चिकित्सालय,लाडनूं के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.बलबीर सिंह ने सेवाएं दी।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ मूलचंद चौधरी ने बताया कि सर्वप्रथम लेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मोती सिंह थालोड,नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर बलवीर सिंह, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ भरत पारीक् तथा राजपुरोहित परिवार द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण तथा दीप प्रज्वलित करके शिविर का उद्घाटन किया गया। इस निशुल्क नेत्र परामर्श शिविर में 176 रोगियों की जांच की गई जिनमें से 30 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया जिनका राजकीय चिकित्सालय लाडनू में ऑपरेशन किया जाएगा
शिविर में में उपस्थित समस्त लाभार्थियों कार्यकर्ताओं व चिकित्सा कर्मियों की खाने की व्यवस्था भी राजपुरोहित परिवार द्वारा की गई साथ ही शिविर में नेत्र विशेषज्ञ द्वारा संबंधित दिव्यांगों को प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
शिविर में चिकित्साकर्मी संदीप मारोठिया नर्सिंग ऑफिसर ,प्रभु दयाल जांगिड़ सीनियर लैब टेक्नीशियन ,श्री प्रेम कुमार प्रजापत पीएचएस ,हनुमान राम लेखाकार ,जुगल किशोर शर्मा प्राचार्य तथा राजपुरोहित परिवार के शिवभगवान,किशन सिंह,रतन सिंह, निरंजन,सुरेन्द्र, महावीर सिंह, पूर्व सरपंच शिवभगवान,नेहरू युवा मण्डल के विकास बिरडा सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन हरि प्रसाद ढाका द्वारा किया गया। लेडी ग्राम के गणमान्य व्यक्ति व नेहरू नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा उक्त शिविर में अपनी सक्रिय भागीदारी का निर्वहन किया शिविर समापन पश्चात राजपुरोहित परिवार द्वारा समस्त चिकित्साकर्मियों व मुख्य कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

