ग्राम पंचायत सुनारी में प्रशासन गांव के संग अभियान एसडीएम की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
ग्राम पंचायत सुनारी में प्रशासन गांव के संग अभियान एसडीएम की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम
तहसील के ग्राम पंचायत सुनारी में प्रशासन गांव के संग अभियान उपखंड अधिकारी लाडनूं की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, इसमें लाडनूं उपखंड के सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की शपथ उपस्थित अधिकारियों एवम नागरिकों को दिलवाई।
जिसमें लिंगभेद नहीं करने, महिलाओं को सम्मान देने एवम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की शपथ ली। आयर्वेद विभाग ने कैंप में विभिन्न जड़ी बूटियों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग के बारे में समझाया तथा कैंप में उपस्थित ग्रामीण जनों को जड़ी-बूटियां और आयुर्वेदिक दवाइयां बांटी गई।
मौके पर उपस्थित परिवादियों के परिवादों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा सन्तुष्ट ग्रामजनों ने सेल्फी प्वाइंट के सामने फ़ोटो खिंचवाई जिसकी टैग लाइन ‘आज मेरा काम हुआ मै खुश हूँ।

