विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
लाडनुं संवाददाता रणजीत राम
लाडनुं । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के निर्देशानुसार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके क्रम में Pan India Awareness and Outreach campaign एवं विधिक सेवा सप्ताह हेतु विशेष जागरूकता व आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 02.10.2021 से 14.11.2021 तक विधिक सेवा किया जा रहा है।अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति लाडनुं (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) रेणुका शर्मा के निर्देशानुसार पैनल अधिवक्ता मुन्नालाल टाक द्वारा दिनांक 04.10.2021 को गुरूकुल शिक्षण संस्थान मंगलपुरा, लाडनुं एवं लाडनुं डीडवाना चौराहे पर विधिक जागरूकता रैलियों का आयोजन करवाया गया। इन रैलियों में गुरूकुल शिक्षण संस्थान के संचालक ओमप्रकाश व विद्यार्थिगण एवं आमजन ने भाग लिया। इन कार्याक्रमों का आयोजन दिनांक 14.11.2021 तक संपूर्ण राज्य में होगा।

