DESH KI AAWAJ

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

लाडनुं संवाददाता रणजीत राम

डिडवाना से रतनगढ़ जाने वाले मार्ग पर एक युवक ने लाडनुं की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कुदकर जान दे दी। हादसे के बाद ट्रेन को रोका गया ओर गार्ड ने उतरकर शव को डिडवाना स्टेशन पर लाकर GRP को सोंप दिया। GRP की सुचना पर स्थानीय पुलिस मोंके पर पहुंची ओर शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव का राजकीय बांगड़ हास्पिटल डीडवाना की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। और मोके से भी कोई सुसाइड नोट नही मिला है। परिजनों के अनुसार युवक लबें समय से पारिवारिक कारणों से परेशान था।

डिडवाना SHO नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि मुकेश पुत्र बद्रीप्रसाद सैन ( 40 ) ने डिडवाना से रतनगढ़ जाने वाले रेलमार्ग पर ट्रेन के आगे कुदकर आत्महत्या कर ली। मामलें की जांच की जा रही है।

admin
Author: admin