DESH KI AAWAJ

नगर पालिका द्वारा प्रशासन शहरों के संग चल रहे अभियान में दिव्यांगों वरिष्ठ जनों के रोड़वेज परिवहन पास बना रहे

नगर पालिका द्वारा प्रशासन शहरों के संग चल रहे अभियान में दिव्यांगों वरिष्ठ जनों के रोड़वेज परिवहन पास बना रहे-
उनियारा नगर पालिका द्वारा चल रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान में उनियारा निवासियों के लिए पट्टा व दिव्यांग व्यक्तियों के लिए परिवहन ,वरिष्ठ नागरिक जनों के लिए पास बनाए जा रहे हैं जिसमें टोंक से आए परिवहन विभाग के कर्मचारी किरोड़ी लाल चौधरी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा प्रशासन संग अभियान में दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के नए पास बनाए जा रहे हैं जिसमें जो भी दिव्यांग अपना परिवहन फ्री पास बनवाना चाहता है व नगर पालिका मैं आए और अपना दिव्यांग बॉर्ड प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र ,एक फोटो आधार कार्ड साथ लेकर आए वरिष्ठ जनों को भी अपना आधार कार्ड साथ में लेकर बुलाया
नगर पालिका अध्यक्ष मोनिका नरेश गुर्जर ने बताया कि उनियारा निवासियों के लिए नगर पालिका में चल रहे अभियान में विशेषकर दिव्यांगों को सुविधा दिलाने के लिए प्रत्येक घर घर जाकर कर्मचारियों से सर्वे कराया जा रहा है और जिस दिव्यांग को जिस आवश्यक वस्तु उपकरण की जरूरत होगी उसको दिलवाए जाएगा।

admin
Author: admin