DESH KI AAWAJ

भादरा में राज.राजस्व सेवा परिषद कार्मिकों का धरना व क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

भादरा में राज.राजस्व सेवा परिषद कार्मिकों का धरना व क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

  • नियामत जमाला-
    भादरा,4 अक्टूबर / राजस्थान राजस्व सेवा परिषद द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुरू किए आंदोलन में राजस्व कार्मिकों का भादरा में सोमवार को क्रमिक अनशन व धरना तीसरे दिन भी जारी रहा है। सोमवार को उपखंड मुख्यालय पर डूंगराना नायब तहसीलदार देवकरण स्वामी, गिरदावर बलवंत मोठसरा, पटवारी मेहरचंद पूनियां, सुभाष सहू, राकेश बुडानियां व संदीप सिहाग क्रमिर अनशन पर बैठे जबकि राजस्थान राजस्व सेवा परिषद भादरा के सभी पटवारी, गिरदावर, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरना स्थल पर मौजूद रहे। कर्मिक अनशन व धरना स्थल पर राजस्व कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त भी किया हैं।
admin
Author: admin