DESH KI AAWAJ

कल्पना चावला आईटीआई कॉलेज में लगे रोजगार मेले में बेरोजगारों की उमड़ी भीड़

कल्पना चावला आईटीआई कॉलेज में लगे रोजगार मेले में बेरोजगारों की उमड़ी भीड़
-नियामत जमाला –
भादरा, 3 अक्टूबर / यहाँ कल्पना चावला आईटीआई कॉलेज सिकरोड़ी में शनिवार को अभय इंटरप्राइजेज ए यूनिट ऑफ़ जय भारत मारुति ग्रुप की ओर से आयोजित रोजगार मेले में क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज के बड़ी संख्या में आईटीआई होल्डर और डिप्लोमा धारी युवा शामिल हुए। आईटीआई कॉलेज प्रधानाचार्य सूबेदार रामजीलाल गुर्जर ने बताया कि देर सायं तक चली साक्षात्कार व चयन प्रकिया में युवाओं ने बहुत ही अनुशासन के साथ साक्षात्कार दिया,जिसमें 286 अभ्यार्थियों का चयन किया गया l साक्षात्कार लेने के लिए पधारे ऋषभ आरएम जेबीएम ने सभी अभ्यर्थियों को कंपनी के बारे में पूर्ण जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने सभी युवाओं को अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज निदेशक जितेंद्र बेनीवाल ने जेबीएम का आभार प्रकट किया।

admin
Author: admin