DESH KI AAWAJ

राजस्व सेवा परिषद का क्रमिक धरना व अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा

राजस्व सेवा परिषद का क्रमिक धरना व अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा
-नियामत जमाला-
भादरा,3 अक्टूबर / राजस्थान राजस्व सेवा परिषद द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुरू किए गए आंदोलन में भादरा में रविवार को दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन व धरना जारी रहा। रविवार को उपखंड मुख्यालय पर भादरा नायब तहसीलदार करणीसिंह, पटवारी संपत थोरी, राजपाल बराला, संदीप मीणा और राजेन्द्र सहारण क्रमिक अनशन पर बैठे। धरना स्थल पर कार्मिकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। धरना स्थल पर राजस्व सेवा परिषद के अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin
Author: admin