श्री गौशाला भादरा को मिला हनुमानगढ़ जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का पुरस्कार
श्री गौशाला भादरा को मिला हनुमानगढ़ जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का पुरस्कार
-नियामत जमाला-
भादरा, 3 अक्टूबर / गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर अवसर पर राजस्थान सरकार प्रभारी सचिव श्रीमतअरूणा राजोरिया एवं जिला कलैक्टर द्वारा श्री गौशाला भादरा को हनुमानगढ़ जिले की सर्वश्रेठ गौशाला का प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह व 5000 रुपए का चेक दे कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष दयानंद खोखेवाला, जयशंकर फतेहपुरिया, नंदकिशोर गोयनका, सुभाष गर्ग जोगीवाला, मांगीलाल बजाज घेऊवाला व जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभयपाल ऐचरा, डा. हरीश गुप्ता, डा.राकेश गांधी, शिवरतन खड़गावत, मनोहरलाल बंसल, विजय गोयल, महेश शर्मा, विजय रोंता, अजय गर्ग व अन्य गौभक्त मौजूद थे।
भादरा क्षेत्र के गौभक्तों ने भादरा गौशाला को मिले इस पुरस्कार पर खुशी जाहिर की है।

