अपना घर अनाथ आश्रम गोगामेड़ी में राशन सामग्री व कम्बल भेंट कर किया सहयोग
अपना घर अनाथ आश्रम गोगामेड़ी में राशन सामग्री व कम्बल भेंट कर किया सहयोग
-नियामत जमाला-
भादरा, 1 अक्टूबर / महंत बाबा गुरू जोगेंद्र सिंह गांव थाना जिला कुरुक्षेत्र ( हरियाणा ) ने शुक्रवार को अपना घर अनाथ आश्रम गोगामेड़ी बागड़ धाम में पहुंच कर प्यारों की सेवा में सेवा भावना से प्रेरित होकर 1100 रूपए नकद,तीन क्विंटल आटा, 50किलो ग्राम चावल, 25 किलोग्राम चीनी,10 कम्बल व अन्य खाद्य सामग्री हल्दी,धाना, नमक मिर्च एवं सरसों का तेल आदि आश्रम में अपने हाथों से आश्रम संचालक सतपाल बरोड़ को भेंट कर सहयोग किया । इस अवसर पर आश्रम के अन्य पदाधिकारी दिनेश कुमार सरदारगढ़िया, शिवदयाल चारण, कृष्ण कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे। आश्रम संचालक सतपाल बरोड़ ने प्यारों की सेवा में किए गए इस पुण्य कार्य के लिए बाबा गुरू जोगेंद्र सिंह का आभार प्रकट किया। बाबा ने भविष्य में भी इसी तरह से सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

