DESH KI AAWAJ

श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे भारतीय सस्कृति बोध अभियान का हुआ शुभारंभ

मुकेश वैष्णव / दिव्यांग जगत/ अजमेर

श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे भारतीय सस्कृति बोध अभियान का हुआ शुभारंभ

अखिल भारतीय संस्कृति बोध अभियान का अजमेर जिले का शुभारंभ विद्या भारती विद्यालय श्री चन्द्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय देराठू , नसीराबाद से प्रारम्भ हुआ ।
जिला स्तरीय संस्कृति बोध परियोजना की प्रचार सामग्री के विमोचन कार्यक्रम में किशन गोपाल कुमावत प्रान्त सचिव, विद्या भारती चितौड़ ,ने विद्या भारती संस्थान अजमेर जिले की 17 इकाईयों के प्रधानाचार्यो को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय संस्कृति बोध परियोजना का महत्व एवं उपयोगिता को उदाहरण सहित बताते हुए इसे एक अभियान के रूप में लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रवेशिका परीक्षा केंद्र प्रतिभागियों की सुविधा के अनुसार होंगे । परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में ओ. एम .आर. शीट के माध्यम से होगी । 50% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा । तथा 50% से कम अंक प्राप्त करने पर सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा । पंजीकृत प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति- सामान्य परिचय की पुस्तक मिलेगी । प्रतिभागियों को परीक्षा के समय 50 प्रश्नों की प्रश्नावली का उत्तर देना होगा । परीक्षा हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों माध्यम से ऑफलाइन संपन्न होगी । प्रवेशिका परीक्षा का पुस्तक सहित परीक्षा शुल्क 40 रुपये रहेगा जानकारी दी । महाविद्यालय विद्यार्थियों सहित
समाज के अपेक्षित व्यक्ति भी इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे । आगे जानकारी देते बताया कि
‌ कक्षा 4 से 12 तक के विद्यालय विद्यार्थियों के लिए शुल्क 30 रुपये रखा गया है । सभी कक्षाओं की पुस्तकें कक्षा के स्तरानुसार होगी । भारतीय संस्कृति के गौरवशाली वैभवशाली इतिहास का स्मरण एवं जानकारी इन पुस्तकों के माध्यम से हो सकेगी ।
यह संस्कृति बोध अभियान 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा । जिसमें सभी अपना निर्धारित शुल्क जमा करा कर पंजीयन करा सकेंगे । उन्होंने बताया कि
सभी परिवार सहित इस परीक्षा में बैठे । इसी अपेक्षा और विश्वास के साथ बैठक संपन्न हुई। इस विमोचन बैठक में अजमेर जिले के विभिन्न स्थानों के प्रधानाचार्य सहित अधिकारीयों की उपस्थिति रही।
राजेंद्र सिंह दहिया जिला सचिव विद्या भारती अजमेर, संजय शर्मा जिला निरीक्षक अजमेर, तगतसिंह जिला संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख अजमेर (प्रधानाचार्य,श्री चन्द्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय देराठू नसीराबाद) , लादूराम सीरवी, प्रधानाचार्य उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर ब्यावर, नवीन शर्मा सहायक प्रधानचार्य आदर्श विद्या मंदिर ब्यावर, कविता शर्मा बालिका आदर्श विद्या मंदिर ब्यावर, भगवान जोशी प्रधानाचार्य अविनाश महेश्वरी आदर्श विद्या निकेतन भगवानगंज अजमेर , भूपेंद्र उबाना प्रधानाचार्य विद्या निकेतन पुष्कर मार्ग अजमेर, मनोज जैन प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर मदार अजमेर, राजेंद्र शर्मा माधव विद्या पीठ चेनपुरिया किशनगढ़, अर्चना शर्मा प्रधानाचार्य बालिका आदर्श विद्या मंदिर मदनगंज किशनगढ़, बजरंग धाकड़ प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर सरवाड़, रामेश्वर सिंह प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर केकड़ी नगर, माया ओझा प्रधानाचार्य बालिका पटेल आदर्श विद्या मंदिर केकड़ी, राजेश कुमार घुस्सर प्रधानाचार्य कन्या आदर्श विद्या मंदिर हनुमान चौक नसीराबाद, शक्ति सिंह राठौड़ प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर जेठाना , उदय सिंह दरोगा प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर विजयनगर,नरेंद्र पारीक प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर पीपलाज, राजेश मेघवंशी प्रधानाचार्य छावनी ब्यावर, बलवीर सिंह प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर मसूदा, प्रधानाचार्य सांवर सहित विद्या भारती संस्थान जिला अजमेर की 17 इकाइयों से प्रधानाचार्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

admin
Author: admin